BSEB 10th बोर्ड परीक्षा के दौरान एक भावुक मामला सामने आया, जहां सिर्फ 5 मिनट की देरी एक छात्रा पर भारी पड़ गई। परीक्षा केंद्र पहुंचने में थोड़ी देर होने के कारण उसे गेट पर ही रोक दिया गया और एंट्री देने से मना कर दिया गया। छात्रा हाथ में एडमिट कार्ड लेकर गेट पर खड़ी रोती रही, जबकि साथ आए गार्जियन लगातार अधिकारियों से अनुरोध करते रहे।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सेंटर पर समय को लेकर कड़ी सख्ती बरती जा रही थी और तय समय के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस घटना के बाद वहां कुछ देर तक बहस और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बोर्ड परीक्षाओं में समय की पाबंदी जरूरी है, लेकिन क्या सिर्फ 5 मिनट की देरी पर एंट्री रोक देना सही है? इस पर आपकी क्या राय है — कमेंट में जरूर बताएं।
